धारूहेड़ा: गांव राजपुरा अलमगीरपुर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अशोक कुमार और उनकी 48 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

कमरे में अंधेरा था, बेटे ने लाइट जलाई तो उड़ गए होश
बता दे कि पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य मकान के निचले तल पर रहते थे, जबकि अशोक और उनकी पत्नी ऊपरी कमरे में थे। शनिवार देर रात दंपती का बेटा अभिषेक ड्यूटी खत्म करके घर लौटा था। वह रोज़ की तरह अपने माता-पिता से मिलने ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गया। उस वक्त कमरे में पूरी तरह अंधेरा था। जैसे ही बेटे ने कमरे की लाइट जलाई, तो सामने का मंजर देख उसके होश उड़ गए। दोनों पति-पत्नी पंखे के हुक के सहारे चुन्नी से फंदे पर लटके हुए थे।

बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। दंपती ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सामान्य कार्रवाई करके शव परिजनो को सोप दिया है।
कबूल सिंह, थाना प्रभारी धारूहेड़ा













