धारूहेड़ा: पुलिस ने निषार हत्याकांड ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात चोरी के संदेह में निषार के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शव को गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान धारूहेड़ा की सैयद कालोनी के रहने वाले योगेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
बता दे कि 6 सितंबर को थाना धारूहेड़ा पुलिस को भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में शव दबे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला की निशानदेही पर मिट्टी हटाई गई। जहां से पुलिस ने तिजारा के दमादमा के रहने वाले निषार का हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ। सूचना पाकर निषार का पिता जमील ने 8 सितंबर को थाना धारूहेड़ा पहुंचा।

बाद में पुलिस ने जमील की शिकायत पर अन्नू डेयरी संचालक अरुण उर्फ अनुराग बेटा गौरव व प्रिंस तथा धारूहेड़ा के रहने वाले दीपांशु उर्फ पानु व योगेश उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के बाद हुई मौत: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी योगेश उर्फ गोलू से पूछताछ में सामने आया कि 5-6 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बास रोड धारूहेड़ा में निसार को चोरी के संदेह में पकड़ा गया था। आरोप है कि योगेश और उसके साथियों ने निसार के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निसार की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद शव को छिपाने के लिए से गांव भटसाना स्थित गौरव के डेयरी फार्म पर ले जाया गया और गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। रविवार शाम तक तो सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन डेरी पर कार्यरत महिला ने इस राज को पुलिस केा बता दिया उसके बाद पुलिस को ये मामला संज्ञान में आया। अगर महिला ने बताती तो यह हत्या सिर्फ राज ही बनकर रह जाता है।
डेड बोडी को गलाने के लिए डाला नमक: बता दें कि शव मिट्टी में जल्दी गल जाए तथा दुर्गध भी नहीं आए इसके लिए निषार के शव पर नमक भी डाला गया था लेकिन हत्या को छिपाने का षडयंत्र में कामयाबी नहीं मिली।













