Old Age Pension Scheme: हरियाणा सरकार के द्वारा बुजुर्गों के लिए कई शानदार योजनाओं की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत बुजुर्गों को हर महीने पेंशन दिया जाता है। बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक सुरक्षा हर व्यक्ति की बड़ी जरूरत बन जाती है और रिटायरमेंट के बाद कमाई का सोर्स नहीं होने से बुजुर्गों को परेशानी होने लगती है।
ऐसे में हरियाणा सरकार के द्वारा बुजुर्गों के लिए एक खास योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम है ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता‘। यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराती है और बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है।
हरियाणा सरकार ने शुरू की बुजुर्गों के लिए खास पहल
सरकार के द्वारा वृद्ध अवस्था सम्मान भत्ता योजना राज्य के बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है।
हर महीने कितने मिलती है सहायता राशि
हरियाणा सरकार कैसे योजना के अंतर्गत हर महीने ₹3200 की पेंशन मिलती है। योजना की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अगर साल भर की बात करें तो साल भर में बुजुर्गों को 38400 की राशि मिलती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना के लिए केवल हरियाणा के बुजुर्ग आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने वाले बुजुर्गों की उम्र 60 साल होनी चाहिए। पति पत्नी की आमदनी सालाना ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले से कोई पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं।
कैसे करें आवेदन?
इस योजना के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको SARAL Haryana Portal पर जाना होगा और यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरना होगा। दस्तावेजों की बात करें तो इसके लिए आपको आय प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र परिवार का पहचान पत्र निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो पासबुक की जरूरत होगी।













