NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम

On: July 28, 2026 9:54 PM
Follow Us:
NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम
NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम
NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम

NH 48: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर से धारूहेड़ा आजकल जलभराव प्वाइंट बना हुआ है। यहां सर्विस लेन के साथ-साथ मुख्य हाईवे तक बरसाती पानी भर जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है। जल निकासी के स्थायी इंतजाम नहीं होने के कारण हर वर्ष अस्थायी पंपों के जरिए पानी निकालने की कवायद की जाती है, लेकिन तेज वर्षा के दौरान यह व्यवस्था भी फेल हो जाती है।

NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम
NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम

20 किलोमीटर में तीन जगह निमार्ण्: सबसे अहम बात यह भी हाईवे पर महज 20 किलोमीटर मे तीन जगह निमार्ण कार्य चल रहा है। ऐसे में पहले सर्विस लाईन पर वाहनो का दबाब बना हुआ है। वहीं बारिश होने से जलभराव के चलते यह समस्या ओर भी जानलेवा बन जाती है।

मंगलवार को जाम में फसे रहे लोग: मंगलवार को हुई बारिश हाईवे की सर्विस लाइनज जलमग्न हो गई। इसी के चलते हाइवे पर दोहपर भयकर जाम रहा। जल्दी निकालने की होड मे जाम ओर गहरा गया। सबसे अहम बात यह है हर साल हाइवे की ओर दावे किए जाते है लेकिन हर साल बारिश मे मौसम में यही हाल रहता है।

 

एक बार फिर हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर एनएचएआइ की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। जुलाई माह में हुई बारिश के दौरान हाईवे की एक लेन पर बड़ा गड्ढा हो गया था। वहीं हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर सात वर्ष पहले बना गड्ढा आज भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है। इसके कारण मानेसर से गुरुग्राम की ओर आने वाली एक लेन लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे रोजाना यातायात प्रभावित होता है।

 

नालों की सफाई अधूरी, सर्विस लेन भी बदहाल

हाईवे के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियां बनी हुई हैं। इनमें बड़ी मात्रा में कचरा और गाद जमा है, जबकि नियमित सफाई नहीं होने से पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। नालो की सफाई के लिए एक एजेसी का कार्य दिया हुआ है लेकिन कागजो मे ही सफाई हो रही है। दूसरी ओर सर्विस लेन की हालत भी बेहद खराब है। कई हिस्सों में आरसीसी सर्विस लेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

 

घंटो फसे रहे वाहन चालक

दिल्ली जयपुर हाईवे पर जलभराव के चलते मंगलवार को कई किलोमीटर जमा लगा रहा। जाम के चलते कपनी कर्मचारियों की बसे फसी रही। जहा मंगलवार को सुबह जयपुर मार्ग पर भयकर जाम लगा था वहीं दोपहर तक जाम से लोग निकल पाए वहीं दोहपर बाद दिल्ली मार्ग पर भयंकर जाम जाम लग गया। जाम के चलते लोग एनएचएआई के अधिकारियो को कोसते नजर आए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें