रेवाड़ी में जितेंद्र यादव की हत्या का खुला राज !

On: September 10, 2026 7:54 AM
Follow Us:
khulasha
रेवाड़ी में जितेंद्र यादव की हत्या का खुला राज !

हरियाणा के रेवाड़ी में जितेंद्र यादव  की हत्या को लेकर बडा खुलासा किया है। बताया जा रहा है लाखों रूपए के लेन देन को लेकर ही दोस्तों ने ये कदम उठाया है। बता दे कि मर्डर का आरोप जितेंद्र के बपचन के दोस्त व उसके दो दोस्तों पर लगा है। जांच में सामने आया है 25 लाख नहीं देने के चलते ही पेरशान होकर ये कदम उठाया गया है। पुलिस अब हत्या के साथ लेन देने की भी जांच कर रही हैं

हत्या की वजय आई सामने: दोस्तों में विवाद की वजह क्या रही, अभी यह सामने आई है वह पैसे नहीं दे रहा था। सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर एक युवक सड़क किनारे टॉयलेट करने लगता है। तभी कोई पीछे से दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड का प्रहार करता है। योजना पहले ही बनाइ हुई थी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज: बता दे कि मृतक जितेंद्र यादव करीब 5 साल विदेश में भी रहा था। परिवार के मुताबिक, इस दौरान जितेंद्र दो-तीन देशों में रहा। करीब 3 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसे घर बुला लिया। उसके बाद से वह खेती-बाड़ी करने लगा था। फिलहाल मॉडल टाउन पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है

मृतक के सिर में चोट के गहरे निशान
घटना की सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस केस में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। खबरों के अनुसार जितेंद्र खेती बाड़ी संभालता था। जितेंद्र सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बाइक से डेयरी के लिए निकला था। शाम को उसे गांव के बस अड्डे पर भी देखा गया था। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां जितेंद्र औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में चोट के गहरे निशान थे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now