गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: पैसों के खातिर रेवाड़ी में बेटे ने बाप को उतरवाया मौत के घाट, जानिए कैसे खुला राज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana : पुलिस ने बुजुर्ग हत्या के मामले में एक बडी सफलता मिली है। जिले के गांव ठोठवाल निवासी 62 वर्षीय वृद्ध बीरसिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए…


Murder in Haryana : पुलिस ने बुजुर्ग हत्या के मामले में एक बडी सफलता मिली है। जिले के गांव ठोठवाल निवासी 62 वर्षीय वृद्ध बीरसिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ठोठवाल निवासी रवि व गांव पुंसिका निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। खुलासा हुआ है पैसो के लिए बेटे ने बाप की हत्या करवाई थी।Murder in Haryana

Advertisement

डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि गत 10 जून की रात को पुलिस को गांव ठोठवाल निवासी वृद्ध बीरसिंह का शव खेतो में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक बीरसिंह के बेटे रवि ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।Murder in Haryana

खेतों में आवारा पशु किसानों पर हमला करते रहते हैं। ऐसे में उसके पिता को भी किसी पशु ने ही शिकार बनाया होगा। जिससे उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृतक बीरसिंह की गर्दन पर चाकू से कई वार होने का खुलासा किया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी सुशीला के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की । बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया की चार साल पहले उसके पिता ने करीब पांच एकड़ जमीन एक प्राइवेट कंपनी को बेची थी। इसके एवेज में उन्हें काफी रुपये भी मिले थे। जमीन पर अभी भी उनके परिवार का ही कब्जा है। जमीन बेचने के बाद मिले पैसे को लेकर उसका अपने पिता के साथ विवाद हो गया था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

इसी विवाद के चलते उसने गांव पुंसिका के रहने वाले कृष्ण को अपने पिता की हत्या करने के लिए तैयार किया। उसने कृष्ण को पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। इसके बाद 10 जून को सुबह के समय कृष्ण बिजली की लाइन ठीक करने के बहाने से उनके ट्यूबवेल पर चला गया। कृष्ण ने उसके पिता को भी ट्यूबवेल पर बुला लिया।

जो खेतों में घूमते हुए कृष्ण ने उसके पिता की गर्दन में चाकू गोदकर हत्या कर दी। जिससे उसके पिता की मौत हो गई। चूंकि कृष्ण पहले से ही उनके घर और ट्यूबवेल पर बिजली से संबंधित काम करने अक्सर आता रहता था। ऐसे में उसके पिता को उसके इरादों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने कृष्ण को दो दिन व आरोपी रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले: बता दें कि आरोपी रवि के खिलाफ पहले भी थाना कसौला व जिला नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका में मारपीट व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी कृष्ण के खिलाफ भी पहले थाना रामपुरा में मारपीट का एक मामला दर्ज है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

.

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp