Monu Murder Rewari : मोबाइल की डिलीट चैट और 49 कॉल से खुला राज

On: July 5, 2026 3:19 PM
Follow Us:
Monu Murder Rewari : मोबाइल की डिलीट चैट और 49 कॉल से खुला राज

Monu Murder Rewari: हत्यार करने वाले कितने ही चालबाज हो लेकिन आजकल सोशल मिडिया के चलते सबूत मिटाना बडा मुश्किल है। पत्नी ने प्रेमी के सा​थ मिलकर कितने शातिर तरीके से हत्या को आत्महत्या में बदल दिया था। लेकिन मोनू हत्या का मोबाइल की डिलीट चैट और 49 कॉल से आखिर राज खुल ही गया है।

धारूहेडा' मोनू जडथल की फाईल फोटो

धारूहेडा’ मोनू जडथल की फाईल फोटो

23 दिन बाद बाद बडा खुलासा

रेवाड़ी जिले के गांव जड़थल में 21 वर्षीय मोनू हत्याकांड में पुलिस ने 23 दिन बडा बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मोनू की हत्या उसकी पत्नी तन्नू ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की थी। हालांकि शरूआत में पुलिस इस मामले को हादसा ही मान रही थी। सबसे अहम बात यह है पत्नी के आसूओं से नहीं लग रहा था वह इस खेल की मास्टर माइंड हो सकती है। आखिरकालन मोबाइल फोन से रिकवर हुई डिलीट चैट, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

धारूहेड़ा: हत्या के बाद गिरफ्तार किए मोनू के हत्यारी पत्नी तन्नू व उसका दोस्त हरिओम
धारूहेड़ा: हत्या के बाद गिरफ्तार किए मोनू के हत्यारी पत्नी तन्नू व उसका दोस्त हरिओम

प्रेमी व दोस्त फरार, पति व एक दूसरा साथी गिरफ्तार

बता दें कि कसोला पुलिस न मोनू की हत्यास के आरोप में आरोपी पत्नी तन्नू और प्रेमी के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी सोनू अभी फरार है। हालांकि इस हत्याकांड में शामिल तन्नू का प्रेमी व एक अन्य साथी अभी फरार ही है।

धारूहेडा' मोनू जडथल की फाईल फोटो
धारूहेडा’ मोनू जडथल की फाईल फोटो

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी के चलते जिसमें सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया। योजना के तहत तन्नू ने मोनू को फोन कर गांव कसोली बुलाया। उसके बाद ये खेल खेला गया।

 

शातिर तन्नू का बड़ा खुलासा, पति की हत्या के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह
शातिर तन्नू का बड़ा खुलासा, पति की हत्या के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह

मोनू ने पत्नी तन्नू को किया 49 बार फोन

पुलिस के अनुसार 8 जून को लापता होने वाले दिन मोनू ने अपनी पत्नी तन्नू को 49 बार फोन किया था, लेकिन दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई थी। हालांकि 11 जून को पुलिस को गायब हुआ मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। हालांकि मोनू के फोन से सारा डेटा डिलीट मिला। यही कडी पुलिस के लिए शक के दायरे ले गई ओर दूसरे एंगल से जांच शुरू हुई।

हालाकि मोनू के परिवार को पहले इस बारे में शक था लेकिन तन्नू के आंसुओ ने परिवार को शक करने पर सोचने को मजबूर क दिया। जब मोनू के मोबाइल से डाटा डिलिट मिला तो परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ की मदद से मोबाइल का डेटा रिकवर कराया गया, जिसमें डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा जांच शुरू करवाई।

पत्नी ने बहाए आसूं, पति की मौत सदमा
हर दिन गांव में पत्नी के आसूओं से लोग यही अंदाजा लगा रहे थे तन्नू को पति की मौत् का सदमा लगा है। लेकिन मामले की भनक लगने के बाद भी परिवार ने अंतिम संस्कार और रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया। इस दौरान आरोपी पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंची और सभी सामाजिक व पारिवारिक रस्मों में शामिल होकर शोक में बैठी रही।

 

आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन
आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसमें सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया। योजना के तहत तन्नू ने मोनू को फोन कर गांव कसोली बुलाया।

सोनम,सिया के बाद अब रेवाड़ी की तन्नु!प्यार में पति बना बाधा, फिर रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान
सोनम,सिया के बाद अब रेवाड़ी की तन्नु!प्यार में पति बना बाधा, फिर रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान

वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कथित रूप से उसका मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश कर दिया और बाद में साक्ष्य मिटाने तथा घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे आसलवास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now