रेवाड़ी में ‘भोले तेरी बम’ गीत का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया विमोचन

On: August 2, 2026 8:26 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में ‘भोले तेरी बम’ गीत का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया विमोचन

रेवाड़ी : सावन माह और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को समर्पित भक्ति गीत ‘भोले तेरी बम’ का शनिवार को रेवाड़ी में भव्य लोकार्पण किया गया। गीत का विमोचन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गीत से जुड़े सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भक्ति गीत भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सावन के पवित्र माह में भगवान भोले शंकर का यह गीत रिलीज़ हुआ है निश्चित तौर पर यह खासा लोकप्रिय होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत श्रद्धालुओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल करेगा।

इस भक्ति गीत को बीएसएनएल के अधिकारी संजय सैनी ने लिखा और अपनी मधुर आवाज़ में गाया है, जबकि इसका संगीत अशोक वर्मा ने तैयार किया है। गीत में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सावन माह की आध्यात्मिक भावना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें