NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सांवरिया होटल के सामने शानिवार को एक केंटर में आग लग गई। आग लगने के चलते जयपुर मार्ग पर काफी देर तक…
NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सांवरिया होटल के सामने शानिवार को एक केंटर में आग लग गई। आग लगने के चलते जयपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने आग बुझने के बाद वाहन को हटाकर मार्ग चालू करवाया।
Advertisement
धारूहेड़ा: हाईवे कैंटर में लगी भीषण आग, परचून का सामान जलकर राख, हाईवे पर लगा जाम
बात दे शनिवार को एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें भरा परचून का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
हादसे के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।
आगजनी में वाहन और उसमें भरे सामान का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →