NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सांवरिया होटल के सामने शानिवार को एक केंटर में आग लग गई। आग लगने के चलते जयपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने आग बुझने के बाद वाहन को हटाकर मार्ग चालू करवाया।
धारूहेड़ा: हाईवे कैंटर में लगी भीषण आग, परचून का सामान जलकर राख, हाईवे पर लगा जाम
बात दे शनिवार को एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें भरा परचून का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
हादसे के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।
आगजनी में वाहन और उसमें भरे सामान का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।