राजस्थान के खैरथल जिले के भिवाड़ी के रामपुरा मुंडाना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रितेश इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर धारूहेड़ व भिवाड़ी से पहुंची 7 दमकल आग बुझाने में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
प्लास्टिक का दाना फैक्ट्री में भयंकर आग: भिवाड़ी में रितेश इंडस्ट्रीज में प्लास्टिक का दाना बनाने का काम होता है। फैक्ट्री से आग की तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं: करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। फायर फाइटर्स लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकने के लिए भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
रात को लगी भयंकर आग: भिवाड़ी दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया कि रितेश इंडस्ट्रीज में रात के समय आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताय जा रहा है अज्ञात कारणों आग लगी है। फैक्ट्री के अंदर आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं किया जा सका है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान के बारे में पता चलेगा।












