गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

झज्जर: ओपनिंग से पहले ही तीन मंजिला शोरूम में लगी आग

Written by: Harsh Rajput

Published:

झज्जर (Best24News) दादरी रोड पर स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी । लेकिन बुधवार देर रात को तीन मंजिला इमारत में भयंकर आग…


झज्जर में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग: दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
झज्जर में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग: दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
Google News Follow us on Google

झज्जर (Best24News) दादरी रोड पर स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी । लेकिन बुधवार देर रात को तीन मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं । काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से लाखो रूपए का सामान जलकर राख हो गया। झज्जर

Advertisement

 

फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने करीब दों घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी। इमारत के अंदर सोलर और बैटरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग में कुछ सामान जल गया। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सौर ऊर्जा केंद्र, फर्स्ट फ्लोर पर होटल और सेकंड फ्लोर पर रेस्ट रूम तैयार किया जा रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नहीं हुई कोई जनहानि: हालांकि देखते ही देखते आग इमारत के अंदर तक फैल गई थी। सूचना दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इमारत के अंदर कोई कर्मचारी नहीं फंसा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp