रेवाड़ी प्लाइवुड शोरूम में भीषण आग: 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

On: July 26, 2026 10:58 AM
Follow Us:

 

रेवाड़ी: हरियाण के रेवाड़ी जिले के गांव गोकलगढ़ टी-प्वाइंट के पास रविवार सुबह एक प्लाइवुड शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे शोरूम और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि गोदाम के बाहर सो रहे 5 मजदूर समय रहते जाग गए

मची अफरा तफरी: बता दे जिस समय आग लगी उसक समय गोदाम में 5 मजूदर सोए हुए थे। आग की लपेटे देखकर वे उड कर भाग निकले। उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और इलाके में हड़कंप मच गया।

धुएं का गुबार देख मची भगदड़

बता दे रेवाडी से करीब तीन किलोमीटर गोकलगढ़ टी-प्वाइंट के पास ‘वुड स्टूडियो’ (Wood Studio) के नाम से प्लाइवुड का शोरूम व गोदाम है। रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक शोरूम के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है जिस समय आग लगी उस समय गोदाम के बाहर 5 श्रमिक सो रहे थे। जैसे ही उन्हें आग और धुएं का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत शोरूम मालिक, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को हादसे की सूचना दी।

गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्लाइवुड और लकड़ी का सामान होने के कारण आग बहुत तेज़ी से फैल रही थी फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग ढ़ाई घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रेवाड़ी: आग लगने के बाद मौके पर खडे ग्रामीण व पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव
रेवाड़ी: आग लगने के बाद मौके पर खडे ग्रामीण व पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव

आग की सूचना पाकर रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा से करीब 10 गाडी मौके पहुची। गनीमत यहीं रही समय रहते कई गाडिया पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। अगर इतनी गाडिया नहीं मिलते आग को बुझाने मे लंबा समय लग जाता।

लाखों का सामान जलकर राख: गौदाम में बडी मात्रा मे प्लाइवुड और लकड़ी का सामान भरा हुआ था। दमकल विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे मे आग पर काबू पाया। आग लगने से उठे धुए से आस पास इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन के साथ-साथ शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now