Jindal Engineering Dharuhera: धारूहेड़ा : औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पाकर धारूहेड़ा व रेवाड़ी व भिवाड़ी से आई पांच दमकलों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन फैक्ट्री में लगी आग से मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल आग की चपेट में आकर जल गया। आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा हैJindal Engineering Dharuhera
बता दें कि मालपुरा स्थित जिंदल इंजीनियरिंग में दोपहिया वाहनों के शॉकर तैयार किए जाते हैं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। कंपनी में कार्यरत 50 से ज्यादा कर्मचारियों सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।Jindal Engineering Dharuhera
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग की लपटों ने उत्पादन मशीनों के साथ-साथ फैक्ट्री में रखा तैयार और कच्चा माल भी अपनी चपेट में ले लिया।Jindal Engineering Dharuhera
पाचं गाडियों ने पाया काबू: बता दे कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत यही रही समय रहते गाडियां पहुंच जिसके चलते काफी सामान को जलने से बचाया जा सका।Jindal Engineering Dharuhera
जिले में आगजनी की तीसरी घंटना: गर्मीयो के चलते व सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते आगजनी की वारदातें तेजी से बढती जा रही है। रेवाड़ी जिले में पिछले एक महीने के दौरान औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है।Jindal Engineering Dharuhera
इससे पहले 19 मई को बावल सेक्टर-5 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि उसी दिन राजपुरा स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माण इकाई में भी आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।Jindal Engineering Dharuhera













