बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: SBI Jatusana शाखा ने लगाए 1400 पौधे

On: August 10, 2026 6:32 PM
Follow Us:
बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: एसबीआई जाटूसाना शाखा ने लगाए 1400 पौधे

जाटूसाना: पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में गुरुवार को गांव बाल्धन खुर्द में भारतीय स्टेट बैंक (SBI Jatusana ) की जाटूसाना शाखा की ओर से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की जोहड़ की पालों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर 1400 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अभियान में बैंक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया और पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: एसबीआई जाटूसाना शाखा ने लगाए 1400 पौधे

बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: एसबीआई जाटूसाना शाखा ने लगाए 1400 पौधे

कार्यक्रम का नेतृत्व एसबीआई आरबीओ-3 रेवाड़ी के मुख्य प्रबंधक सत्यव्रत, शाखा प्रबंधक रविंदर कुमार तथा वरिष्ठ सहयोगी पवन कुमार ने किया। मुख्य प्रबंधक सत्यव्रत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसबीआई केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

शाखा प्रबंधक रविंदर कुमार और वरिष्ठ सहयोगी पवन कुमार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का आह्वान किया।

बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: एसबीआई जाटूसाना शाखा ने लगाए 1400 पौधे

बाल्धन खुर्द में हरियाली का महाअभियान: एसबीआई जाटूसाना शाखा ने लगाए 1400 पौधे

ग्रामीणों ने खुद बनाई सुरक्षा व्यवस्था

इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि गांव के सुरेंद्र कुमार पुत्र हरिराम, बृजमोहन पुत्र बलराम, गौरव पुत्र बलवान, नवीन पुत्र लालाराम, नवल कुमार पुत्र बलबीर, नवनीत पुत्र नवल कुमार, नरेश कुमार पुत्र चांद सिंह, विजय पुत्र रामावतार, रवि पुत्र सुरेंद्र, राजेश कुमार पुत्र बहरू सिंह, हरीश पुत्र रामशरण तथा पवन कुमार पुत्र रिछपाल ने पहले ही संकल्प लिया था कि इस वर्ष गांव की जोहड़ की पालों पर फलदार पौधे पूरी सुरक्षा के साथ लगाए जाएंगे।

ग्रामीणों ने पौधारोपण से पहले अपने हाथों से ट्री गार्ड तैयार किए, गड्ढे खोदे और पौधों की सिंचाई की व्यवस्था भी स्वयं की, ताकि एक भी पौधा सूखने न पाए। वहीं कमल नर्सरी ने भी सभी पौधों की देखभाल का भरोसा देते हुए एक भी पौधा नहीं सूखने देने का वादा किया।

इस अवसर पर सरपंच राज सिंह ने एसबीआई की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत और ग्रामीण मिलकर लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा करेंगे तथा नियमित रूप से पानी देकर उन्हें विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसबीआई के इस सामाजिक सरोकार की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की अपील की।

फोटो कैप्शन: बाल्धन खुर्द में पौधारोपण अभियान के दौरान एसबीआई अधिकारियों, सरपंच राज सिंह और ग्रामीणों ने 1400 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें