रेवाड़ी में हरियाणा उदय के तहत नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ 6 सितंबर को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय मैराथन को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। डीसी अभिषेhttp://Marathon to be held in Rewari on September क मीणा ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने के लिए रन अगेंस्ट ड्रग्स रेवाड़ी पोर्टल या क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण कराएं।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा उदय के तहत प्रदेशभर में नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। पांच किलोमीटर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है जोकि पूरी तरह से निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

इसमें पंजीकरण के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर मैराथन के लिए महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए दिया जाएगा। डीसी ने रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली मैराथन में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने के लिए रन अगेंस्ट ड्रग्स रेवाड़ी पोर्टल या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करवाएं।
मैराथन की श्रेणियां और विवरण:
5 किलोमीटर मैराथन:
शुल्क: पूरी तरह से निःशुल्क (पंजीकरण शुरू हो चुका है)।रूट: राव तुलाराम स्टेडियम ➔ अभय सिंह चौक ➔ रेजांगला पार्क (यू-टर्न) ➔ राव तुलाराम स्टेडियम।
10 किलोमीटर मैराथन (हाफ मैराथन):
शुल्क: ₹100 (पंजीकरण जल्द शुरू होगा)।
पुरस्कार (महिला व पुरुष वर्ग):
प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
रूट: राव तुलाराम स्टेडियम ➔ अभय सिंह चौक ➔ राजेश पायलट चौक ➔ गढ़ी बोलनी रोड स्थित जीएलएच (GLH) स्कूल (यू-टर्न) ➔ राव तुलाराम स्टेडियम।












