रेवाड़ी (Best24News): शहर में बेसहारा गोवंश व आवारा पशुओं के लगातार बढ़ते आतंक, हादसों और नगर परिषद व प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में 5 सितंबर 2026 को रेवाड़ी में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बार बार बेसहारा पशुओं के हमले से हो रही मौतो को लेकर रेवाड़ी प्रशासन बिल्कुल गंभीर रही है। केवल कागजों में ही कार्रवाई रहा है ओर ही साल लोगो का कैंटर फ्री के झूठे दावे करके गुगराह किया जा रहा है।
धर्मशाला में हुई बैठक: रेवाड़ी यादव धर्मशाला में नागरिकों व सामाजिक संगठनों की एक समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जसवंत सिंह ने की। बैठक का कुशल संचालन एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद एवं रिटायर्ड ईओ मनोज यादव ने किया।

“प्रशासन के पास कैटल फ्री रेवाड़ी का कोई एक्शन प्लान नहीं”
बैठक में वक्ताओं ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की ढुलमुल नीति पर जमकर निशाना साधा। बैठक के दौरान प्रमुख बिंदु और आपत्तियां उठाई गईं:
एजेंसी पर कार्रवाई नहीं: प्रशासन द्वारा केवल तीन पशुपालकों पर मुकदमा दर्ज कर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया गया है, जबकि उपायुक्त (DC) द्वारा कमियां माने जाने के बावजूद ठेकेदार/एजेंसी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
34 लाख के बजट पर सवाल: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 में रेवाड़ी नगर परिषद को आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए 34 लाख रुपये का बजट आवंटित किया था। नागरिकों ने आशंका जताई कि इस राशि में वित्तीय अनियमितता हुई है। प्रशासन से सार्वजनिक हिसाब मांगा गया कि एजेंसी ने कितने पशु पकड़े और उन्हें कहाँ भेजा।
गांवों से आ रहे पशु: केवल पशुपालकों पर ठीकरा फोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाना है। प्रशासन के पास शहर को ‘कैटल फ्री’ करने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।
काउ सेस (Gau Cess) का ब्योरा: प्रदेश सरकार शराब की प्रति बोतल पर ₹5 गाय कर ले रही है। नागरिकों ने मांग की कि प्रशासन बताए कि रेवाड़ी से कितना टैक्स इकट्ठा हुआ और कितना गोवंश पर खर्च किया गया।
मानवाधिकार आयोग जाएंगे पीड़ित, 5 सितंबर को सचिवालय घेराव
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया
मानवाधिकार आयोग में याचिका: आवारा पशुओं के हमले में मारे गए व गंभीर रूप से घायल हुए नागरिकों की सूची बनाकर राष्ट्रीय/राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष याचिका दायर की जाएगी।
5 सितंबर का प्रदर्शन: 5 सितंबर को सुबह 11:00 बजे सभी नागरिक नेहरू पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होंगे, जहां से जिला सचिवालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात: मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन पर एक प्रतिनिधिमंडल को उनसे मिलाकर ज्ञापन सौंपने का समय दिलाने की मांग उपायुक्त से की जाएगी।
ये रहे मौजूद: इस दौरान प्रो. आर.एस. यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप नारायण, आर्किटेक्ट सुरेश राव, वीर सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह (रिटायर्ड बैंक मैनेजर), सुल्तान सिंह (रिटायर्ड एयरफोर्स), राजकुमार जलवा (रिटायर्ड BEO), सतीश यादव, अजय सिंह एडवोकेट, रणबीर सिंह एडवोकेट, रिटायर्ड प्रिंसिपल पी.के. गुप्ता, अजमेर गोदारा, अशोक कुमार, खेमचंद डाकिया, रामोतार एकलव्य (रिटायर्ड HCS), पार्षद सुधीर भार्गव, भगत सिंह साभरिया, विनोद कुमार (रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक) सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।











