मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: शनिवार और रविवार को मतदान केंद्रों पर बैठेंगे BLO

On: August 20, 2026 9:00 PM
Follow Us:
DC, Abhishek Meena

रेवाड़ी (Best24News): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां (Claims & Objections) प्राप्त करने के लिए 22 व 23 अगस्त तथा 29 व 30 अगस्त (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं।

इन विशेष दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों (Polling Booths) पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की सहायता करेंगे।

नए वोट बनवाने व संशोधन का सुनहरा मौका

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मतदाता सूची में नए पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने, कटे हुए नामों पर आपत्ति दर्ज कराने या मतदाता कार्ड में विवरण (नाम, पता, उम्र आदि) संशोधित कराने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों व मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और संबंधित फार्म जमा करवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

अनुपस्थित BLOs पर होगी सख्त कार्रवाइ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (AERO), उप-जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विशेष अभियान दिवसों के दौरान सभी बीएलओ की बूथों पर उपस्थिति की रैंडम चेकिंग की जाएगी। यदि कोई भी बीएलओ अपने बूथ से अनुपस्थित पाया जाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वोटर कार्ड व मतदाता सूची से संबंधित आधिकारिक सेवाए

यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में जांचना चाहते हैं या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो भारत सरकार के आधिकारिक National Voters’ Services Portal (NVSP) अथवा Election Commission of India Portal पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर