बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, रेड अलर्ट जारी

On: July 19, 2026 10:13 AM
Follow Us:
बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

मानसून में पूरे देश को कवर कर लिया है। भारत के कुछ हिस्सों में मानसून पर ब्रेक लगा है वहीं कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। आज रविवार को भारत के कई राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत के कई हिस्सों में चमक गरज के साथ तेज बारिश होगी वहीं कई हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है।

आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी वहीं कुछ क्षेत्रों में तूफानी हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का खतरा भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ी मुश्किलें, मैदानी शहरों में जलभराव की आशंका

बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट
बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों के कई शहरों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम से जुड़े हर नए अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा है।

दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान के लोगों के लिए क्या है ताजा पूर्वानुमान?

बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट
बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

आज दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में तूफानी हवाएं भी चलेंगे वहीं यूपी और बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है। यूपी और बिहार के कई जिलों में आज आंधी बारिश के साथ तूफानी हवाओं के चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now