रविवार, 11 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी पहुंचे इनेलो नेता, चेयरमैन के सामने उठाई यें मांग

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात की।


रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात की
रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात की
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने  रेवाड़ी अनाज मंडी किसानों से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए रात 10 बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। इतना नहीं पिछले साल सरकार की ओर से घोषित भावांतर योजना की राशि भी कई किसानों के बैंक खातों में अभी तक नहीं पहुंची है। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल सैनी और सचिव नरेंद्र यादव से मुलाकात की।

Advertisement

 

मंडी में रात को लग जाते है लाइन में: मंडी में आने वाले किसानों और अन्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना जरूरी है। पार्टी किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने किसानों और मंडी में आने वाले लोगों को हो रही परेशानियों को रखा और उनका जल्द समाधान करने की मांग की। इनेलो प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

ये रहे मौजूद: इस मौके पर प्रदेश लेबर सेल अध्यक्ष राजवीर चहल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत राम डहीनवाल, महिला जिला अध्यक्ष कमला शर्मा, कैप्टन विजय सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से कैप्टन रतन सिंह यादव, सतीश सुरखपुर, सोनू सैनी, रमेश यादव, सुमेर बणीपुर, हल्का अध्यक्ष वरुण गांधी, ललित टिकला, सुरेंद्र ढाकिया, मीर सिंह, विजय सिंह फौजी, जसबीर सिवाच, राजेंद्र आसियाकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp