सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: जिले में खुलेआम एनजीटी के नियमो की हो रही है अनदेखी, बिना ढके ढोया जा रहा कचरा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी में कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों की परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एनजीटी के द्वारा नियम लागू करने के बाद भी शहर में खुले में ट्रैक्टर और ट्राली…


जिले में खुलेआम एनजीटी के नियमो की हो रही है अनदेखी
जिले में खुलेआम एनजीटी के नियमो की हो रही है अनदेखी
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी में कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों की परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एनजीटी के द्वारा नियम लागू करने के बाद भी शहर में खुले में ट्रैक्टर और ट्राली के माध्यम से कूड़ा कचरा ढोया जा रहा है। कचरे से आने वाली बदबू के वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैली दुर्गंध

शनिवार को महाराणा प्रताप चौक के पास कचरे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लंबे समय तक खड़ी रही। भयंकर गर्मी और खुले कचरे के कारण आसपास का माहौल बदबूदार हो गया जिसके वजह से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियां हुई। रेवाड़ी के लोगों का मानना है कि अगर ऐसे ही खुले में कचरा ढोया जाता रहा तो लोग कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।

NGT नियमों का नहीं हो रहा पालन

नियमों के मुताबिक कचरे को ढककर ले जाना जरूरी होता है ताकि सड़क पर गंदगी और प्रदूषण न फैले।
लेकिन शहर में कई जगह बिना ढके वाहन कचरा लेकर गुजरते दिखाई दे रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे बीमारी फैलने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

सड़कों किनारे बढ़ रहा कचरा और मलबा (Rewari News)

मिनी बाइपास, सेक्टर-4 बाइपास, कोनसीवास रोड और कृष्णा नगर जैसे इलाकों में सड़क किनारे कूड़ा और निर्माण मलबा जमा हो रहा है। शहर में साफ सफाई काफी प्रभावित हो रही है और कई जगह कचरा का पहाड़ देखने को मिल रहा है।

कचरे में आग लगाने की घटनाएं भी बढ़ीं

ब्रास मार्केट स्थित तिकोना पार्क में हाल ही में कचरे में आग लगाने का मामला सामने आया था।धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

करोड़ों के टेंडर के बाद भी नहीं बदली स्थिति

घर-घर कचरा प्रबंधन के लिए करोड़ों रुपये का टेंडर जारी होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में ज्यादा सुधार दिखाई नहीं दे रहा।कई कॉलोनियों में समय पर कचरा नहीं उठ रहा, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp