शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

निसार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, धारूहेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी : धारूहेड़ा थाना पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 7 निवासी गौरव उर्फ गोरु के रूप…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी : धारूहेड़ा थाना पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 7 निवासी गौरव उर्फ गोरु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक गाड़ी और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार गौरव को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

 

निसार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, धारूहेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
निसार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, धारूहेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

6 सितंबर का मिला था निसार का शव: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि भटसाना गांव स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ है। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एक महिला की निशानदेही पर मिट्टी हटाने पर मानव शरीर का अंग दिखाई दिया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नमक, मिट्टी और कपड़ों सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

डेरी में दबाया हुआ था शव: हत्या करके शव को डेरी में मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान निसार उम्र 28 वर्ष, निवासी दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई। मृतक के पिता जमील ने 8 सितंबर को पुलिस को बताया कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए तिजारा गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

डेरी संचालक के बेटे सहित चार पर मामला दर्ज: जांच के चलते पुलिस ने डेरी संचाल अरूण के बेटे सहित चार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में योगेश उर्फ गोलू निवासी सैय्यद कॉलोनी, बास रोड धारूहेड़ा, दीपांशु निवासी संतोष कॉलोनी धारूहेड़ा और करण सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी धारूहेड़ा को गिरफ्तार किया था। अब गौरव उर्फ गोरु की गिरफ्तारी हुई है। प

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए दिल्ली-NCR में क्यों हुआ GRAP-2 लागू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp