रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की चूरा पोस्ट के साथ दो युवक काबू

On: July 11, 2026 11:22 PM
Follow Us:
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की चूरा पोस्ट के साथ दो युवक काबू

रेवाड़ी: जीआरपी रेवाड़ी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 किलो 130 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपियों की पहचान जसनदीप उर्फ जग्गू पुत्र राकेश, निवासी वार्ड नंबर-10, गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो तथा तख्तदीप पुत्र ताल सिंह, निवासी गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो के रूप में हुई।

जानिए कैसे पकडे गए आरोपी

जीआरपी थाना प्रभारी (SHO) कृष्ण कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम आरपीएफ एसआई रवि कुमार, एचसी गौरीशंकर, जीआरपी चौकी इंचार्ज विक्रम, एएसआई रवि व सिपाही नवीन ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान दो यात्रियों के बैग की तलाशी में चुरा पोस्त पकड़ा। आरोपियों की पहचान जसनदीप उर्फ जग्गू पुत्र राकेश, निवासी वार्ड नंबर-10, गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो तथा तख्तदीप पुत्र ताल सिंह, निवासी गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो के रूप में हुई।

34 किलों 130 ग्राम चूरा पोस्त

पुलिस ने जसनदीप के कब्जे से 16 किलो 430 ग्राम तथा तक्षदीप के कब्जे से 17 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। इस प्रकार दोनों बैग सहित कुल वजन 34 किलो 130 ग्राम चूरा पोस्त जब्त किया गया।

चूरा की पोस्त की कीमत करीब 5 लाख

एसएचओ कृष्ण कुमार के अनुसार बरामद चूरा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹5 लाख है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now