Haryana Education News: 8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री अमान्य, नहीं कर सकेंगे डॉक्टरी

On: June 11, 2026 12:40 PM
Follow Us:
8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री अमान्य, नहीं कर सकेंगे डॉक्टरी

Haryana Education News: हरियाणा के जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा राज्य चिकित्सा परिषद के द्वारा 8 मेडिकल कॉलेज की डिग्री को अमान्य कर दिया गया है। अगर कोई छात्र इन आठ विदेशी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो वह हरियाणा में डॉक्टरी नहीं कर पाएंगे।

एनएमसी नियमों का पालन नहीं

परिषद के अनुसार संबंधित संस्थान राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और विदेशी चिकित्सा स्नातक लाइसेंसधारी (FMGL) विनियम-2021 के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अब इन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।

छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी

हरियाणा सरकार के द्वारा अभिभाव को और छात्रों से अपील किया गया है कि अगर आप किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं तो सबसे पहले उसके मान्यता के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले क्योंकि कई ऐसे कॉलेज है जो बिना मान्यता के चल रहे हैं ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

इन संस्थानों की डिग्रियों को मान्यता नहीं

सेंट्रल अमेरिकन हेल्थ एंड साइंसेज यूनिवर्सिटी, बेलीज

कोलंबस सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बेलीज

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज, बेलीज

चिरचिक ब्रांच ऑफ ताशकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान

बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट, उज्बेकिस्तान

समरकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान

ताशकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान

टीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बेंगलुरु (टीएसएमयू उज्बेकिस्तान का ऑफशोर कैंपस)

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now