धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी हाइटस आरडब्ल्यूए की बैठक रविवार को प्रधान प्रवीण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और समिति के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान कमेटी के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई और सभी सदस्यों के विभाग निर्धारित किए गए। बैठक में प्रधान ने बताया भिवाड़ी से आने वाला काला पानी सोसायटी के गेट पर जमा हो गया है जिससे पैदल निकलना दूभर हो गया है। इसके लिए नपा चेयरमैन से मिला जाएगा तकि इसका समाधान हो सके।

आरडब्ल्यूए की ओर से बैठक में शामिल होकर सभी विषयों पर अपनी सहभागिता देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। आगामी 27 सितंबर को होने वाली बैठक में सभी सदस्य अपने-अपने विभागों में किए गए कार्यों और प्रगति की जानकारी साझा करेंगे।
ये रहे मौजूद: बैठक में सचिव मनीष , सहसचिव प्रवीण ठाकुर , उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा , कोषाध्यक्ष राजवीर, सुगनचंद , अरुण , ज्योति यादव , सुषमा , गुंजन कौशिक और मिथिलेश जी उपस्थित रहे।













