Home Haryana News M2k County Heights: फंड ट्रांसफर और मेंटेनेंस ग्रुप बदलने को लेकर निदेशक...

M2k County Heights: फंड ट्रांसफर और मेंटेनेंस ग्रुप बदलने को लेकर निदेशक को भेजी शिकायत

0
1
M2K County Heights Society
M2K County Heights Society

M2k County Heights  धारूहेड़ा: यहा की एमटूके हाइटस आरडब्लएू ने बिना किसी सहमति के बिल्डर की ओर से मैंटेनस गुप को बदलने व फंड को ट्रासंफर करने के विरोध में एमटूके निदेशक व हरियाणा प्रशासन को शिकायत भेजी है। उनका आरोप है मैनेजमेंट पर मनमाने फैसले लेने और निवासियों को मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।M2k County Height

बिना सूचना बदला मेंटेनस ग्रुप

प्रधान ज्वाईट सचिव प्रवीण का आरोप है कि एमटूके मैनेजमेंट ने बिना किसी पूर्व सूचना और निवासियों की सहमति के सोसाइटी की मेंटेनेंस व्यवस्था बदलने का निर्णय लिया है। पहले से कार्यरत मेंटेनेंस कंपनी को हटाकर नई कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।M2k County Heights

विकास कार्य नहीं किए फंड किया ट्रासंफर

सबसे बड़ा विवाद रेजिडेंट्स द्वारा जमा किए गए आईएफएमएस और सिंकिंग फंड को लेकर सामने आया है। उनका आरोप है फंड्स को बिना अनुमति दूसरी कंपनी को ट्रांसफर करना नियमों के खिलाफ है और इससे निवासियों के हितों को नुकसान पहुंच सकता है।

कोर्ट में जाने की तैयारी

साथ ही आरोप लगाया गया है कि सोसाइटी के कई जरूरी विकास कार्य अभी अधूरे हैं, लेकिन मैनेजमेंट इन मुद्दों को नजरअंदाज कर फंड और मेंटेनेंस में बदलाव करने पर जोर दे रहा है। टीम ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे न्यायालय का सहारा भी लेंगे।M2k County Heights