शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से अचानक लोगो की सांसे थम गई। सब यही सोच रहे थे अब क्या होगा। सायरन की आवाज से लोगो की नींद उठ…


Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे
Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे
Google News Follow us on Google

Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से अचानक लोगो की सांसे थम गई। सब यही सोच रहे थे अब क्या होगा। सायरन की आवाज से लोगो की नींद उठ गई। करीब एक घंटे तक लोग टक टकी गलाकर प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे।

Advertisement

रेवाड़ी पुलिस द्वारा आज जिला कोर्ट परिसर, रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह व एसडीएम रेवाड़ी श्री सरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।Haryana crime

थाना माडल टाऊन पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना कोर्ट परिसर रेवाड़ी में बम-ब्लास्ट होने की मिली थी, सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल, बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वायड, SWAT एंटी सैबोटेज, फायर विभाग, एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज, की टीमो के साथ मौके पर पहुँचे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में कार्यवाही करने उपरान्त थाना माडल टाऊन पुलिस टीम सहित बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वायड, SWAT टीम, 02 पुलिस ERV, एंटी सैबोटेज टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज, की टीमों द्वारा कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था भी बनाई रखी गई, एवं डिब्रीफिंग भी आयोजित की गई।

Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे
Haryana crime: रेवाड़ी जिला कोर्ट में बम की सूचना से थम गई सांसे

मौके पर मौजूद डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया समय (Response Time) और उनकी तैयारी का आकलन करना था। उन्होंने कहा की “सुरक्षा की दृष्टि से रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस तरह के अभ्यासों से न केवल सुरक्षा बलों का कौशल निखरता है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय भी बेहतर होता है ताकि वास्तविक संकट के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।”

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस मॉक ड्रिल के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन और कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस मॉकड्रिल में “ डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह व एसडीएम रेवाड़ी श्री सरेश कुमार सहित रेवाड़ी पुलिस व जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp