LPG Cylinder Alert: सावधान! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सब्सिडी के नियमों में भी हुआ बदलाव

On: May 20, 2026 8:42 PM
Follow Us:
सावधान! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सब्सिडी के नियमों में भी हुआ बदलाव

LPG Cylinder Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर लेने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कई लोगों का एलपीजी गैस कनेक्शन कटने वाला है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने कई लोगों को अब गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा इसके साथ ही साथ कई लोगों को अब एलपीजी सब्सिडी भी नहीं मिलेगी।

इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

अगर आपकी आय 10 लाख रुपए या उससे अधिक है तो आपको अब एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार के द्वारा सब्सिडी के नियमों में बदलाव कर दिया गया है।

इन लोगों का नाम एलपीजी सिलेंडर के लिस्ट से कटेगा नाम 

सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव किया गया है। कई ऐसे लोग हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है फिर भी उनके नाम पर एलपीजी गैस सिलेंडर परिवार वाले ले रहे हैं ऐसे में सरकार के द्वारा इन लोगों का नाम लिस्ट से काट दिया जाएगा।

कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया फैसला (LPG Cylinder Alert)

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। एक तरफ देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी है, मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी कमी हो गई है और दूसरी तरफ एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है।

सरकार के द्वारा इस कालाबाजारी को रोकने के लिए ही बड़ा फैसला लिया गया है। अब अगर कोई गलत तरीके से सिलेंडर ले रहा है तो उसका नाम एलपीजी गैस सिलेंडर लिस्ट से काट दिया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन है उन्हें भी अब एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जिन जगहों पर पीएनजी कनेक्शन की सुविधा है सरकार ने अपील किया है कि लोग वहां पीएनजी कनेक्शन जरूर लें । आने वाले समय में देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी ना हो इसके लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now