सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के तुषार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, 23वर्ष के उम्र में बने मेयर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहतक के रहने वाले तुषार  23 साल की उम्र में भारतीय ब्रिटेन में भारतीय मूल के मेयर बन गए…


हरियाणा के तुषार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, 23वर्ष के उम्र में बने मेयर
हरियाणा के तुषार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, 23वर्ष के उम्र में बने मेयर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहतक के रहने वाले तुषार  23 साल की उम्र में भारतीय ब्रिटेन में भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं और इतिहास रच दिया है।

Advertisement

तुषार कुमार ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि उनकी मां भी डिप्टी मेयर है और अब बेटा भी मेयर बन चुका है।

एक वोट से जीता चुनाव, 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

तुषार कुमार ने लेबर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और कुल 832 वोट हासिल किए। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ एक वोट के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

सामने जानकारी के अनुसार दो बार काउंटिंग कराया गया लेकिन तुषार के पक्ष में ही फैसला आया। तुषार ने इंटरनेशनल लेवल पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। तुषार के सफलता पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों ने खुशी जताई है।

इतने कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता पाना बहुत बड़ी बात है। तुषार के माता-पिता ने अपने बेटे के इस उपलब्धि पर खुशी जताई है वही उनके समुदाय के लोगों ने भी अपने बच्चों के इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

रोहतक की मिट्टी से निकला बेटा, विदेश में बढ़ाया भारत का मान

तुषार कुमार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती 10 साल रोहतक में बिताए। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ यूके चले गए। विदेश में बसने के बावजूद उनका जुड़ाव अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति से हमेशा बना रहा।

तुषार के माता-पिता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। तुषार का कहना है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अपनी विरासत से जुड़े रहने की सीख दी। यही वजह है कि विदेश में रहते हुए भी उन्होंने अपनी भारतीय पहचान को कभी नहीं छोड़ा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp