धारूहेड़ा: गांव राजपुरा आलमगीरपुर की होनहार बेटी नितिन कुमारी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को नितिन कुमारी के गांव पहुंचने पर आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।

एडवोकेट अनिल यादव ने कहा कि गांव की होनहार बेटी नितिन कुमारी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर अपने गांव, जिले और पूरे अहीरवाल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नितिन की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर जिला पार्षद निरंजन पटवारी, खडक पटवारी, सबिता यादव, राकेश राव, धर्मेंद्र, रमेश कुमार और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने नितिन कुमारी के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बेंड बाजे के साथ किया स्वागत: निनित कुमारी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर पूरे गांव खुशिया मनाई गई। इस मौके पर गांव में बजरंग बली का रोट भी किया गया तथा पूरे गांव में स्वागत यात्रा निकाली। जगह जगह उनका स्वागत किया गया।













