रेवाड़ी (Best24News) रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 10 के बंजारवाड़ा-सैयद सराय मोहल्ले में अभी हाल में बनाई सडक से महज 20 दिन में रोडियां निकलने लगी है। इतना ही नहीं कई जगह तो सडक ही उखड गई है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल किए उठाए तो लेकिन ठेकेदारो की मिली भगत के चलते आनन फानन में सडक बना दी गई हैं
80 लाख की सड़क हुई बदहाल: लोगों ने सड़क की मोटाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि वर्ष 2018 में इसी सड़क का निर्माण करीब 8 इंच मोटाई में हुआ था, जबकि नई सड़क की मोटाई 3 इंच से भी कम बताई जा रही है। करीब 80 लाख की कीमत से बनाई सड़क की मौके पर नपाई कराई जाए और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के सैंपल लेने की मांग की है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन हुआ या नहीं। यहीं कारण है महज 20 दिन में सडक से रोडियां निकलने लगी है।
कई जगह उखड़ी सडक: नई सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद इसकी ऊपरी परत उखड़ने लगी थी। शिकायत के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्सों पर केमिकल और सीमेंट डालकर मरम्मत की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि कुछ दिनों बाद यह सामग्री भी पानी के साथ बहकर नालियों में पहुंच गई।
पार्षद बोले- निर्माण के दौरान ही अधिकारियों को चेताया था वार्ड नंबर 10 के पार्षद पवन बटला ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान ही उन्होंने संबंधित जेई, एमओ और डीएमसी समेत अधिकारियों को गुणवत्ता को लेकर शिकायत दी थी। पार्षद के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को बार-बार स्थिति से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य चलता रहा। अ













