गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी : रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों को बाजरा बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए गांव वाइज शेड्यूल बनाए गए है। इतना नहीं 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' (MFMB) पोर्टल पर…


मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी : रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों को बाजरा बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए गांव वाइज शेड्यूल बनाए गए है। इतना नहीं ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी गेटपास जारी किया जाएगा। हरियाणा के जिला रेवाड़ी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी ओर से बडा फैसला लिया गया है।

Advertisement

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी ने गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार ही किसान अपनी बाजरे की फसल मंडी में ला सकेंगे। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंडी आने से पहले पोर्टल पर वेरिफिकेशन अवश्य सुनिश्चित करें और केवल अपने निर्धारित शेड्यूल के दिन ही फसल लेकर आएं ताकि उनको कोई परेशानी नही उठानी पडें।

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि बिना शेड्यूल और बिना ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी ने गांवों के अनुसार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार ही किसान अपनी बाजरे की फसल मंडी में ला सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

 

रेवाड़ी अनाज मंडी बाजरा बेचने का शेड्यूल

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस की अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चलाएं वाहन

8 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) और किशनपुर।

9 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बांस, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला और पावटी।

10 अक्तूबर (शनिवार) का दिन रखा गया है रिजर्व: मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल वाले दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान 10 अक्टूूबर (शनिवार) को अपना वेरिफिकेशन करवाकर मंडी में बाजरा बेच सकेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा लाने का शेड्यूल, जानिए आपके गांव का कब है नंबर

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp