सोमवार, 2 नवम्बर 2026

जितेंद्र हत्याकांड: कहां ओर किस के पास छिपा था 5 दिन तक हत्यारोपी प्रवीन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-38 निवासी…


ARRESTED
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-38 निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खायारा कोटी का रहने वाला है। शिव कुमार पर मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ पपला को अपने यहां आश्रय देने और हत्या में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को छिपाने में मदद करने का आरोप है।

Advertisement

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक प्रवीन और शिव कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप और थार गाड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीन को शक था कि जितेंद्र के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक और रंजिश के चलते उसने जितेंद्र की हत्या की साजिश रची।

बीयर पार्टी के बहाने बुलाया था

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को प्रवीन ने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने कमालपुर स्थित शराब ठेके पर बुलाया। इसके बाद वह अपने भतीजे अमन के साथ थार में जितेंद्र को लेकर एचपीसीएल रिफाइनरी के पास सुनसान रास्ते पर पहुंचा। आरोप है कि जितेंद्र के गाड़ी से नीचे उतरते ही प्रवीन ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान अमन रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर नजर रख रहा था।

जितेंद्र हत्याकांड-सुनसान रास्ते पर मिला था शव

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, हत्यारोपी की आजीवन कारावास

7 सितंबर को पुलिस को एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास गांव की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कमालपुर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह की शिकायत पर प्रवीन उर्फ पपला और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp