बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

जनहित कल्याण समिति धारूहेड़ा ने चलाया पोधारापेण अभियान

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Best24News : जनहित कल्याण समिति धारूहेड़ा की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आमजन को पौधारोपण…


धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
Google News Follow us on Google

Best24News : जनहित कल्याण समिति धारूहेड़ा की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने पौधारोपण कर अभियान की शुभारंभ किया।

Advertisement
धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

 

जनहित कल्याण समिति के प्रधान केके पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी आवश्यक है।

धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
धारूहेड़ा: जनहित कल्याण समिति की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित क्षेत्र के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। समिति ने भविष्य में भी क्षेत्र में सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

ये रहे मौजूद: इस मौके पर मनोज सैनी, सोनू, हरफूल ठेकेदार, नरेश, भूपेंद्र, रवि, अशोक, बृजकिशोर, अंकित तिवारी, राजेंद्र, शेषनाथ, राजेश पंडित, अशोक मिश्रा, सोनू, रविंद्र, तारकेश्वर तिवारी मौजूद रहे।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp