अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: लड़कों में नारनौल, लड़कियों में महेंद्रगढ़ की टीम बनी टॉपर

On: September 17, 2026 6:13 PM
Follow Us:
अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: लड़कों में नारनौल, लड़कियों में महेंद्रगढ़ की टीम बनी टॉपर
अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: लड़कों में नारनौल, लड़कियों में महेंद्रगढ़ की टीम बनी टॉपर

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से 16 टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

लडकों में वाई.डी.सी. नारनौल रही प्रथम: कालेज में दोनो वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुकवार को दूसरे दिन अंतिम राउंड खेला गया। पुरुष वर्ग में वाई.डी.सी. नारनौल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी की टीम द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही।

समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

लड़कियो कें पाली की टीम बनी टॉपर: लड़कियों में 8 टीमों ने भाग लिया था। महिला वर्ग में संस्कार भारती डिग्री कॉलेज, पाली, महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला महाविद्यालय, रेवाड़ी ने द्वितीय तथा DAV कॉलेज, कोसली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक यादव, निदेशक खेल, आईजीयू मीरपुर रहे। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह ढाका एवं डॉ. नरेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे

। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now