शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Indian railways: हरियाणा राजस्थान को रेलवे का तोहफा, इस लाइन पर चलेगी एक ओर ट्रैन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian railways: रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा जैसलमेर से शकूरबस्ती के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन कि शुरुआत को मंजूरी दी गई है। यह एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12249 और 12250 जैसलमेर…


Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें
Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें
Google News Follow us on Google

Indian railways: रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा जैसलमेर से शकूरबस्ती के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन कि शुरुआत को मंजूरी दी गई है। यह एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12249 और 12250 जैसलमेर से शकूरबस्ती के बीच चलेगी।

Advertisement

गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती – जैसलमेर एक्सप्रेस शकूर बस्ती से शाम 17 बजकर 10 मिनट पर चलेगी।
जो रेवाड़ी 19 बजकर 10 मिनट, जयपुर 22 बजकर 40 मिनट, जोधपुर सुबह 03 बजकर 50 मिनट और जैसलमेर सुबह 9 बजे पहुंचेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 12250 जैसलमेर शकूरबस्ती एक्सप्रेस जैसलमेर से शाम को 17 बजे चलेगी । यह ट्रेन जोधपुर 22 बजकर 15 मिनट, जयपुर सुबह 03 बजकर 40 मिनट, रेवाड़ी 07 बजकर 38 मिनट और शकूरबस्ती सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

इन गाड़ियों के व्यावसायिक ठहराव दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी,अलवर,दौसा, जयपुर, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना डिगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, ओसियान, मारवाड़ लोहावत, फलौदी, रामदेवरा, आशापुरा गोमत के बीच किया गया है।

इस गाड़ी में 16 कोच होंगे।
इस ट्रैन को कभी भी रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी सुविधाजनक तिथि से प्रभावी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान के अनुसार इस गाड़ी का पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं देना भेदभाव को दर्शाता है। जबकि रेलवे बोर्ड के उतर पश्चिम रेलवे द्वारा ऐसे रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है जहां का राजस्व पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन से काफी कम है।

 

IMG 20251126 WA0008

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

इसके अतिरिक्त यह सुबह रेवाड़ी से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54414 को भी डिस्टर्ब करेगी क्योंकि जिस दिन गाड़ी संख्या 5441 रेवाड़ी से लेट चलेगी उसी दिन हि इस पैसेंजर ट्रैन को जैसलमेर – शकूरबस्ती एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा ओवरटेक करवा कर लेट करवा दिया जाएगा।

योगिन्द्र चौहान के अनुसार आए दिन अनेक एक्सप्रेस ट्रेनो का संचालन किया जा रहा है लेकिन उत्तर रेलवे द्वारा पटौदी रोड़, घड़ी हरसरू और खलीलपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया जाता। जबकि पैसेंजर ट्रेनों को सही समय पर नहीं चलाया जा रहा है और पिछले लगभग 25 से 30 वर्षो में दिल्ली रेवाड़ी सेक्शन पर न ही नई पैसेंजर ट्रेन चलाई गई है। अब समय आ गया है दैनिक रेल यात्री इसका विरोध करेंगे और जल्दी ही एक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp