गोकलगढ़ से पटौदी भेजी जा रही लाखों रूपए की अवैध शराब जब्त

On: July 21, 2026 5:01 PM
Follow Us:
गोकलगढ़ से पटौदी भेजी जा रही लाखों रूपए की अवैध शराब जब्त

रेवाड़ी में पुलिस की नाकाबंदी करते हुए गोकलगढ़ से पटौदी ले जाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की है।टीम ने गाडी से 150 पेटी संग तस्कर विकास उर्फ ‘तरे’ गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रेवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पटौदी रोड स्थित डबल फाटक के पास मुस्तैदी से घेराबंदी करते हुए एक टाटा कैरी गाड़ी को दबोचा, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर बरामद हुई है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

गोकलगढ़ से पटौदी की तरफ जा रही थी शराब की बड़ी खेप

जांच अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से पक्की सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ की तरफ से एक टाटा कैरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर पटौदी की ओर भेजी जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए पटौदी रोड स्थित डबल फाटक के पास तुरंत नाकाबंदी की और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान गोकलगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध टाटा कैरी गाड़ी के चालक ने जैसे ही आगे पुलिस का नाका देखा, तो उसके हाथ-पांव फूल गए। आरोपी ने तुरंत गाड़ी को पीछे मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर ही रोक लिया।

तलाशी में मिली 150 पेटी अवैध शराब

पुलिस टीम ने जब गाड़ी रुकवाकर चालक से कड़ी पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ ‘तरे’ के रूप में बताई। इसके बाद जब टाटा कैरी गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। गाड़ी के अंदर से कुल 150 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 90 पेटी देशी शराब तथा 35 पेटी वीयर मिली।

 

परमिट मांगने पर हाथ-पांव फूले, एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज

जब आरोपी चालक विकास उर्फ तरे से इस शराब की खेप को ले जाने से संबंधित वैध लाइसेंस या आबकारी परमिट मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट (Excise Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now