
IAS Officer Tragic Death: हरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग की दिल्ली में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। घर में लगे एयर कंडीशनर के फटने से पूर्व आईएएस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है वही उनके बेटे की हालत गंभीर है।
देर रात हुआ हादसा
हादसा देर रात दिल्ली के होज खास इलाके में हुआ। घर के अंदर अचानक धमाके की आवाज आई जिसके बाद आग फैलने लगी। आग की लपटो को देखकर आसपास के लोग तुरंत पूर्व आईएएस अधिकारी के घर के तरफ गए तब तक आग बहुत फैल गई थी।
आग की चपेट में आए पिता-पुत्र
हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य और स्टाफ समेत कई लोग मौजूद थे। आग फैलने के दौरान धनेन्द्र कुमार और उनका बेटा उसकी चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
हरियाणा प्रशासन में निभाई थी अहम जिम्मेदारी
धनेन्द्र कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के सचिव भी रह चुके हैं।
प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट की आशंका
दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में लगे एयर कंडीशनर यूनिट में तकनीकी खराबी के बाद विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
