गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: उखड़े उखड़े से नजर आए “हुजूर” धन्यवाद रैली में राव के तेवर हुए तल्ख़ -सीएम को कराया कद का अहसास

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में रेवाड़ी में 15 जून को आयोजित धन्यवाद रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एक बार फिर अपने अंदाज में नजर आए। केंद्रीय मंत्री राव…


Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में रेवाड़ी में 15 जून को आयोजित धन्यवाद रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एक बार फिर अपने अंदाज में नजर आए। केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह अपनी बेटी व प्रदेश में स्वास्थ्य की वजीर आरती सिंह राव के साथ पहुंचे।Haryana News

Advertisement

राजनीतिक पंडित मानते हैं कि राव इंद्रजीत सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इसलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी राव इंद्रजीत सिंह को ज्यादा भाव नहीं दिया। मंच पर भी दोनों के बीच तलखी की देखी जा सकती थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर से तुलाराम स्टेडियम में उतरे उनका स्वागत करने के लिए ना तो स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मौजूद रही और ना ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। Haryana News

यही नहीं दोनों नेताओं ने जेल के उद्घाटन कार्यक्रम से भी दूरियां बनाए रखी। सूत्रों की माने तो राव इंद्रजीत सिंह ने रैली में शिरकत करने से ही मना कर दिया था लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। अपने संबोधन के दौरान राव नें मुख्यमंत्री को बता दिया कि उनका 45 साल का राजनीतिक अनुभव है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

उन्होंने चेता दिया कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में दक्षिणी हरियाणा का बड़ा योगदान है,जो विधायक दक्षिणी हरियाणा से चुनकर चंडीगढ़ पहुंचे हैं उनकी जीत सुनिश्चित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इशारों इशारों में कह दिया कि अब दक्षिणी हरियाणा अपना अधिकार लेकर रहेगा।

– बाबा की दबंगई की निकाल दी हवा –
केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने मंच सें तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ की दबंगई की भी हवा निकाल दी। राव ने कहा कि राजस्थान से आने वाले केमिकल युक्त पानी को रोकने के लिए हम बाध बनाते हैं और बाबा दबंगई दिखाते हुए उसे बाध को तोड़ देते हैं। अब बाबा की दबंगई कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

– दुष्यंत पर भी साधा निशाना –
राव इंदरजीत सिंह ने गठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए कहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री दुष्यंत चौटाला के रहते राज्य में जिन सड़कों का निर्माण हुआ उनकी गुणवत्ता काफी खराब रही है। उस वक्त केंद्र सरकार नें जिन सड़कों का निर्माण किया था उनकी गुणवत्ता काफ़ी ठीक थी लेकिन राज्य सरकार की सड़कों को माइक्रोस्कोप से देखे तो बड़े-बड़े गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। राजनीतिक जानकार राव के इस बयान के कई मायने निकाल रहे हैं।

– ना स्वागत, सीऑफ-
चर्चाएं है कि आरती सिंह राव व राव इंद्रजीत सिंह हेलीपैड पर ना तो मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित रहे और ना ही सी ऑफ करने के लिए उपस्थित रहे।
– लक्ष्मण को नहीं दिया भीड़ जुटाना का श्रेय –
राव सिंह ने अपने संबोधन में यह साफ कर दिया कि जो भीड़ धन्यवाद रैली में उपस्थित वह केवल रेवाड़ी विधानसभा की भीड़ नहीं है बल्कि बावल तथा कोसली विधानसभा की लोगों की भीड़ भी इसमें शामिल है।

– मुख्यमंत्री ने भी ज्यादा नहीं दिया भाव- मंच पर दोनों नेताओं के हाव-भाव को देखकर कतई नहीं लग रहा था कि दोनों नेता एक दूसरे को तवज्जो देने के मूड में हो। अब जनता एक बार फिर से चर्चा करने लगी है कि क्या राव की पटरी सैनी के साथ बैठेगी या फिर दोनों के रास्ते जुदा-जुदा होंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp