Hero Motocorp Dharuhera: रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य: धर्म रक्षित

प्रकाशित: 2 जुलाई 2026, 2:59 AM
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।

Hero Motocorp Dharuhera: धारूहेड़ा: Hero Motocorp Dharuhera:  परिसर में बुधवार को कंपनी के संस्थापक बृज मोहन लाल की जयंती के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार को समर्पित इस शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 506 यूनिट से अधिक रक्तदान किया।। इस अवसर पर एचआर हेड धर्म रक्षित, प्लांट हेड यशपाल सरदाना, अनिल यादव और अमित चौधरी सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।Hero Motocorp Dharuhera

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।

एचआर हेड धर्म रक्षित ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है। रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट रुचि चौहान और क्लब की सेक्रेटरी आरती अरोड़ा ने कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 55 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस नेक कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।Hero Motocorp Dharuhera

रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से इसी स्थान पर लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और यह क्लब का 25वां रक्तदान शिविर है।

प्रोजेक्ट को-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि शिविर में रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम, ब्लड बैंक भिवाड़ी, जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक तथा सिविल अस्पताल रेवाड़ी की टीमों ने सहयोग किया। शिविर के दौरान डॉ. रजत कुमार, डॉ. सुभाष, यूनियन प्रधान कृष्ण यादव, गोपाल तिवारी, अन्नू, धर्मेंद्र सहित अनेक कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।

रक्त देना क्यों है जरूरी

  • • एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इससे लाल रक्त कण, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग-अलग मरीजों के उपचार में उपयोग किए जाते हैं।Hero Motocorp Dharuhera
  • • दुर्घटनाओं, बड़े ऑपरेशन, प्रसव, कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए रक्त की नियमित आवश्यकता होती है।
  • • रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। इसे केवल स्वस्थ व्यक्ति के स्वैच्छिक रक्तदान से ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • • स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रक्त की कमी कुछ ही दिनों में सामान्य रूप से पूरी हो जाती है, इसलिए चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान सुरक्षित माना जाता है।Hero Motocorp Dharuhera”
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।
  • • नियमित रक्तदान से ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहता है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है।
  • • 18 से 65 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति, जो निर्धारित चिकित्सकीय मानकों को पूरा करता हो, डॉक्टर की सलाह और जांच के बाद रक्तदान कर सकता है।Hero Motocorp Dharuhera

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now