धारूहेड़ा में तेज बारिश से नालों की खुली पोल: सोहना रोड और मुख्य बाजार जलमग्न

On: July 21, 2026 7:06 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में तेज बारिश……औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में मंगलवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी के दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों, मुख्य मार्गों और बाजारों में भारी जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनेक स्थानों पर बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों के मुहाने तक पहुंच गया, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

सोहना रोड और मुख्य बाजार पानी से लबालब

बारिश रुकने के बाद धारूहेड़ा का सोहना रोड, मुख्य बाजार और विभिन्न रिहायशी कॉलोनियों की गलियां लबालब पानी से भर गईं। सड़क पर जमा गहरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के वाहन बंद होते नजर आए, वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर इस गंदे पानी से गुजरना पड़ा।

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

जलभराव के चलते गलियां हुई जलमग्न

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धारूहेड़ा में यह समस्या नई नहीं है। हल्की से मध्यम बारिश होते ही शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह जवाब दे जाता है। नालों की समय पर और तली तक सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा रह जाता है, जिससे हर बार नारकीय स्थिति बन जाती है।

मानसून को लेकर चेतावनी

धारूहेड़ा के निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नालों की नियमित और पक्की सफाई कराई जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत ठीक करवाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इसका कोई पक्का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में मानसून की भारी बारिश के दौरान हालात ओर बिगड सकते है।

वहीं मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों को तुरंत हरकत में आने की आवश्यकता है। लोगा्ें का कहना है कि अगर समय रहते नालों की सफाई होती तो इतना जलभराव नहीं होता।

 

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

हाइवे पर लगा जाम: बारिश के चलते ही हाइवे पर मंगलवार को जगह जगह जलभराव हो गया। इसी चलते हाईवे पर सुबह से ही जाम लगा रहा। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई जगह छोटे वाहन जलभराव मे गिरते हुए भी दिखाई दिए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now