Haryana News: आज के समय में जहां लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं और बुजुर्गों की सेवा नहीं कर पाते हैं वहीं दूसरी तरफ एक हरियाणवी सिंगर ने अनूठी मिसाल पेश की है। हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी अपने 90 साल की सास को टब में बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा करा रही है।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर काजल चौधरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।काजल चौधरी हरियाणा के हताना गांव की रहने वाली हैं। उनकी सास चंद्री देवी काफी बुजुर्ग हैं और ठीक से चल नहीं पातीं।
सिंगर ने पूरी की सास की इच्छा
सिंगर की सास लंबे समय से ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा करना चाहती थी। लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से और चलने फिरने में परेशानी होने के कारण वह 84 कोस की परिक्रमा नहीं कर पा रही थी जिसके बाद बहू ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी की।
लोग खूब कर रहे हैं तारीफ
वह अपनी सास को एक बड़े प्लास्टिक टब में बैठाकर परिक्रमा करवा रही हैं। रास्ते में लोग यह नजारा देखकर भावुक हो रहे हैं और काजल की खूब तारीफ कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान कई जगह पर लोग उन्हें फूलों की माला पहना रहे हैं और उनकी स्वागत भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
मां बेटी जैसा है सास बहू के बीच रिश्ता
काजल चौधरी ने कहा कि उनकी सास ने हमेशा उन्हें बेटी जैसा प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि सास की इच्छा पूरी करना उनका फर्ज है। काजल का कहना है कि बड़ों का आशीर्वाद जीवन में बहुत जरूरी होता है।यह कहानी लोगों को यह संदेश दे रही है कि परिवार में प्यार और सम्मान सबसे बड़ी चीज होती है। इसी वजह से यह खबर लोगों का दिल जीत रही है। दोनों का रिश्ता काफी चर्चे में बना हुआ है।


















