Breaking News: सीआईए धारूहेड़ा टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव पाडला निवासी प्रमोद उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब आरोपी को रिमांड पर लिया गया है ताकि तस्कर गिरोह को पकडा जा सके।
23 मई को किया था गिरफ्तार
बता दे कि गत 23 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन उर्फ चीनू निवासी गांव जाटूवास जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी नारनौल बाईपास फ्लाईओवर के नीचे नजदीक गांव जाटुवास के पास खड़ा हुआ है जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन उर्फ चीनू निवासी गांव जाटूवास बतलाया।

अवैध हथियार व 2 गैमजीन बरामद
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन व 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। पुलिस द्वारा पुछताछ में आरोपी सचिन उर्फ चीनू ने बताया की उपरोक्त अवैध देशी हथियार उसे गांव भांडोर निवासी संदीप ने उपलब्ध कराया था। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनों आरोपी सचिन उर्फ चीनू व संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
रिमांड में होगा खुलासा
बता दे कि इसस मामले में सीआईए धारुहेडा ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव पाडला निवासी प्रमोद उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड में अवैध हथियार स्पलायर का खुलासा होने की उम्मीद है।













