गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

तापमान में आई गिरावट, जानिए हरियाणा में कहां और कब होगी बारिश

Written by: Harsh Rajput

Published:

हरियाणा में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए…


तापमान में आई गिरावट, जानिए हरियाणा में कहां और कब होगी बारिश
तापमान में आई गिरावट, जानिए हरियाणा में कहां और कब होगी बारिश
Google News Follow us on Google

हरियाणा में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। Haryana  में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दी अपडेट: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक हरियाणा में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है और किसी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

जानिए किस शहर में कितना रहा तापमान: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ 35.2, हिसार 34.9, नूंह 34.8, बालसमंद 34.7, फरीदाबाद 34.4, भिवानी 34.0, सिरसा 34.0, सदलपुर 34.0, रेवाड़ी के बावल में 33.9 रहा । हिसार में 33.9, मंडकौला 33.7, चंडीगढ़ 33.6, चर्खी दादरी 33.2, अंबाला 33.2, रोहतक 31.9, पंचकूला 31.9, पानीपत 31.9, कुरुक्षेत्र 32.4, झज्जर 32.4, जिंद 32.6, कैथल 30.8, करनाल 32.5, नारनौल 33.0, फतेहाबाद 32.3, गुरुग्राम 32.3, सोनीपत 29.9 और यमुनानगर के दमला में 31.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

सोनीपत सबसे कम गर्म: प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री से नीचे भी रहा। सोनीपत में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कैथल में 30.8 और यमुनानगर के दमला में 31.4 डिग्री तापमान रहा। इससे जिलों के बीच तापमान में अंतर देखने को मिला।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी: इसके साथ ही प्रदेश में दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

दिन में गर्मी रात को ठंड: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन के समय लोगों को दोबारा गर्मी महसूस होने लगी। लेकिन रात के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp