Haryana Weather Alert: रेवाड़ी सहित इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

On: June 6, 2026 7:32 AM
Follow Us:
रेवाड़ी सहित इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। आज भी राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आज रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी।

कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

राज्य के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज नूह, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात सहित कई जिलों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में हुई गिरावट

लगातार होने वाले बारिश के वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी राज्य में 7 तारीख तक बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि नमी का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहने से लोगों को उमस महसूस हो सकती है. महेंद्रगढ़ सहित रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी वही इन क्षेत्रों में आंधी तूफान आने की संभावना है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Railway News: तत्काल में आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानिए कैसे टिकट करें बुक

Railway News:   देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें तत्काल बुकिंग में कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। दरअसल, रेलवे ने 12 जुलाई से आधार सत्यापन लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद सिर्फ आधार प्रमाणित यूजर ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।

रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस नियम को लागू करने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों को तत्काल योजना का लाभ मिले।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा। साथ ही दलालों द्वारा टिकटों की ब्लैकमेलिंग पर रोक लगेगी। Railway News

आधार आधारित ओटीपी लागू होगा

तत्काल बुकिंग के तहत सिर्फ आधार प्रमाणित यूजर ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मंत्रालय ने निर्धारित किया है कि 15 जुलाई 2025 से यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए एक अतिरिक्त आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण चरण पूरा करना होगा।Railway News

कहां बुक होगी टिकट

12 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे की तत्काल बुकिंग के तहत ट्रेन टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। केवल वे यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़े ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया करनी होगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

30 मिनट बाद खुलेगी एजेंट की विंडो

टिकट बुकिंग एजेंट के लिए विंडो 30 मिनट बाद खुलेगी। एसी श्रेणियों के लिए सुबह 10.00 बजे से 10.30 बजे तक और नॉन-एसी के लिए सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक बुकिंग की जाएगी। मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को प्रणाली में आवश्यक संशोधन करने तथा सभी जोनों को इन परिवर्तनों के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है। Railway News

 

CASH

Breaking News: विदेशी और NRI निवेशकों के लिए बड़ा एलान, जानिए पूरी जानकारी

Breaking News:  भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने देश की मौद्रिक नीति को लेकर कई बड़ा एलान किया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के नए नतीजों की घोषणा की। बता दें कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पॉलिसी रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 पर्सेंट पर बरकरार रखने के लिए वोट किया है।Breaking News

 

बदले गए नए नियमों की पूरी जानकारी की शेयर‘ बता दे कि रिजर्व बैंक के इन फैसलों का सीधा असर देश के आम नागरिकों से लेकर विदेश में रहने वाले निवेशकों पर पड़ने वाला है। गवर्नर ने इस बैठक के बाद प्रेस रिलीज के जरिए नीतिगत दरों और निवेश के नए नियमों की पूरी जानकारी शेयर की है। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय बदलावों का बारीकी से आकलन करने के बाद कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रेपो रेट 5.25 पर्सेंट पर बरकरार’ RBI  गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पॉलिसी रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 पर्सेंट पर बरकरार रखने के लिए वोट किया है। लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी यानी एलएएफ के तहत रेपो रेट को स्थिर रखने का यह फैसला देश के आर्थिक हालातों को देखकर लिया गया है।

विदेशी बैंको के लिए बडा योगदान: बता दे कि इस बार की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रिजर्व बैंक ने देश से बाहर रहने वाले लोगों के लिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश के नियमों को पहले से कहीं ज्यादा आसान और बेहतर कर दिया है।

बैंक रेट भी 5.50 पर स्थिर
इसके साथ ही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी यानी एसडीएफ रेट को भी 5.00 पर्सेंट पर बनाए रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी यानी एमएसएफ रेट और बैंक रेट भी 5.50 पर्सेंट पर स्थिर रहेंगे। एमपीसी ने इस बार भी अपने न्यूट्रल स्टांस यानी तटस्थ रुख को जारी रखने का फैसला किया है।

 

दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला कोई भी बाहरी नागरिक अब बढ़ी हुई लिमिट के साथ बिना किसी सेबी रजिस्ट्रेशन के भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है। आरबीआई का मानना है कि मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल हालातों को देखते हुए लिया गया यह फैसला बाजार में विदेशी निवेश को बढ़ावा देगा।

PPF

PPF में कैसे निवेश करें! होगा मोटा फायदा, PF और PPF में क्या फर्क है?

PPF : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) छोटे निवेशकों के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय और सुरक्षित बचत योजना है, जो उन्हें लंबी अवधि में एक बड़ा फंड बनाने में मदद करती है। यह बचत योजना कर छूट और गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है, जो इसे निवेश के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। आइए जानते हैं कि आप पीपीएफ खाता कैसे खोल सकते हैं, इसके लिए क्या पात्रता है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

पीपीएफ खाता खोलने की पात्रता

  • कोई भी भारतीय निवासी पीपीएफ खाता खोल सकता है।
  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक भी नाबालिग बच्चे की ओर से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
  • एनआरआई (अनिवासी भारतीय) नए पीपीएफ खाते खोलने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • पीपीएफ खाता ऑनलाइन या किसी भी बैंक या डाकघर में जाकर खोला जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • पीपीएफ खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
  • पता प्रमाण: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या बिजली बिल।
  • फोटो: हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो।
  • फॉर्म ए: पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म।
  • पीपीएफ खाता खोलने की प्रक्रिया:

ऑनलाइन प्रक्रिया:

  • अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • पीपीएफ सेक्शन में जाएं और ‘नया खाता खोलें’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और कम से कम ₹500 की शुरुआती जमा राशि जमा करें।
  • ओटीपी या नेट बैंकिंग के ज़रिए लेन-देन को प्रमाणित करें। आपका खाता खुल जाएगा।

ऑफ़लाइन प्रक्रिया:

  • आप किसी भी बैंक या डाकघर में जाकर फॉर्म ए और ज़रूरी पहचान दस्तावेज़ जमा करके आसानी से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

क्या होता है PF?

PF यानी प्रोविडेंट फंड एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जो नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए होती है. इसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक तय रकम कटती है और उतनी ही राशि कंपनी भी जमा करती है. यह पैसा कर्मचारी के भविष्य और रिटायरमेंट के लिए जमा होता रहता है.

क्या होता है PPF?

वहीं, PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी बचत योजना है. इसमें कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है. चाहे वह नौकरी करता हो, खुद का कारोबार करता हो या फिर उसकी कोई नियमित आय न हो. PPF खाते में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं.

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

PF और PPF में क्या फर्क है?

PF और PPF दोनों बचत योजनाएं हैं, लेकिन इनके नियम अलग-अलग हैं. 

  • PF केवल नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए होता है और यह उनकी नौकरी से जुड़ा होता है. दूसरी ओर PPF में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है.
  • PF में हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक तय राशि अपने आप कट जाती है. इसमें नियोक्ता यानी कंपनी भी योगदान देती है. जबकि PPF में निवेश पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. आप साल में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.
  • PF में कंपनी भी योगदान देती है, जबकि PPF में केवल खाताधारक ही निवेश करता है.
  • PF खाते को नौकरी बदलने पर ट्रांसफर किया जा सकता है, जबकि PPF पूरी तरह व्यक्तिगत खाता होता है. PPF की लॉक-इन अवधि 15 साल होती है, साथ ही PPF खाते पर लोन भी लिया जा सकता है.
How-to-Link-Aadhaar-Card-with-IRCTC-Account-

Railway News: IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे वेरिफाई करें! यहां जानें सबसे आसान तरीका

Railway News:  तत्काल टिकटों में धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय रेलवे बुकिंग के लिए नए नियम बनाने जा रहा है। इस महीने के अंत से सभी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा, ताकि स्कैलिंग, बॉट दुरुपयोग को खत्म किया जा सके और वास्तविक यात्रियों के लिए इसे आसान, तेज, निष्पक्ष, कम तनावपूर्ण और धोखाधड़ी मुक्त बनाया जा सके। तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाते हैं। अगर आपको 11 मई को यात्रा करनी है, तो आपको 10 मई को तत्काल टिकट बुक करना होगा।Railway News

तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से IRCTC को बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों की शिकायत है कि वे मोबाइल ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि जब वे सीटें उपलब्ध होने पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू करते हैं, तो सर्वर की गति बहुत धीमी हो जाती है और जैसे ही सर्वर सामान्य होता है, सभी सीटें बुक हो जाती हैं।

जब रेलवे ने इसकी जांच की, तो टिकट दलालों की सारी प्लानिंग सामने आ गई। जिसके बाद रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य करने जा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद तत्काल टिकट केवल उन्हीं IRCTC अकाउंट से बुक किए जा सकेंगे जो आधार से वेरिफाइड होंगे। यहां हम आपको IRCTC अकाउंट को आधार से वेरिफाई करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।Railway News

IRCTC अकाउंट को आधार से वेरिफाई कैसे करें

  • IRCTC की वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं।
  • यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें।
  • सबसे ऊपर दिख रहे ‘माई अकाउंट’ टैब में ‘ऑथेंटिकेट यूजर’ पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा और ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फीड करने के बाद आपका IRCTC अकाउंट सफलतापूर्वक ई-आधार वेरिफाई हो जाएगा।

आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट के आधार वेरिफाई होते ही आपका ई-वॉलेट भी एक्टिवेट हो जाता है, जिससे टिकट बुक करना बेहद आसान हो जाता है और समय की भी काफी बचत होती है। अगर आप तत्काल टिकट बुक करते हैं तो आपको पता होगा कि इसके लिए 1 सेकंड भी कितना महत्वपूर्ण होता है।Railway News

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
PAN Card: Is your PAN card blocked too? Here’s how to activate it in minutes.

Pan Card: क्या आपका पैन कार्ड भी है ब्लॉक! मिनटों में ऐसे करें एक्टिवेट ?

Pan Card: अगर आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। आयकर विभाग अब उन लोगों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगा रहा है जिनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है। बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि उनका पैन कार्ड अब वैध नहीं है और वे इसे पहले की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।Pan Card

किस पर लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना?

पैन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ आईटीआर फाइल करने के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने, लोन लेने जैसे हर जरूरी वित्तीय काम के लिए किया जाता है। अगर किसी का पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है और वह इसे दोबारा एक्टिवेट नहीं करता है तो आयकर विभाग की ओर से उस पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।Pan Card

कैसे पता करें कि पैन कार्ड सक्रिय है या नहीं?

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इसके लिए आपको आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको नीचे क्विक लिंक्स या इंस्टैंट ई-सर्विसेज में वेरिफाई योर पैन का ऑप्शन मिलेगा।Pan Card

यहां आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और वह मोबाइल नंबर डालना होगा जो पैन और आधार से लिंक है।

इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। इसे डालने के बाद आप देख पाएंगे कि आपका पैन एक्टिव है या नहीं।

अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय है तो क्या करें?

अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय है तो सबसे पहले चेक करें कि यह आपके आधार से लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं है तो तुरंत लिंक करवा लें। कई बार यह लिंक तो होता है लेकिन वैध नहीं होता, इसलिए एक बार स्टेटस जरूर चेक कर लें।

अगर आपके पास दो पैन कार्ड हैं या आपने गलती से डुप्लीकेट बनवा लिया है तो आपको उनमें से एक को सरेंडर करना होगा। आप चाहें तो एनडीएलएस या यूटीआईआईटीएसएल की वेबसाइट से भी इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं।

अगर आप जुर्माना नहीं भरना चाहते और आपको पैन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है तो अभी अपना पैन स्टेटस जरूर चेक कर लें। एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

 

यदि आपका पैन कार्ड ब्लॉक या निष्क्रिय (Inactive) हो गया है, तो इसे फिर से एक्टिवेट कर सकते है। आपको Income Tax e-Filing Portal पर जाकर ₹1000 का विलंब शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद, आधार-पैन लिंक करने का अनुरोध सबमिट करने के लगभग 30 दिनों के भीतर आपका पैन कार्ड सक्रिय हो जाएगा।

पैन कार्ड का स्टेटस कैसे जांचें?
यह पता लगाने के लिए कि आपका पैन कार्ड ब्लॉक है या चालू, इन चरणों का पालन करें: 
  1. आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  2. बाईं ओर दिए गए ‘क्विक लिंक्स’ (Quick Links) सेक्शन में जाएं और ‘Verify Your PAN’ पर क्लिक करें。 
  3. अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें。 
  4. अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें और वैलिडेट करें。 
  5. स्क्रीन पर आपके पैन कार्ड की स्थिति (Active, Inactive, या Invalid) आ जाएगी。

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें