Haryana Transport Update: सफर होगा हाईटेक! दौड़ेंगी 1000 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सुविधा

On: May 13, 2026 10:18 AM
Follow Us:
दौड़ेंगी 1000 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सुविधा

Haryana Transport Update: हरियाणा परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बड़ी घोषणा की है। परिवहन मंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 1000 नई बसों को शामिल किया जाएगा जिसमें से 500 बसे इलेक्ट्रिक होगी और 502 बस सामान्य होगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस कदम से यात्रा तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। लोगों को सफल के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए नई बस शुरू करने का फैसला लिया गया है।

 इलेक्ट्रिक बसे चलने से बढ़ेगी सुविधा  (Haryana Transport Update)

राज्य में इलेक्ट्रिक बसे चलने से एक तरफ लोगों के सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण भी कम होगा।

बसों में होगी आधुनिक सुविधाएं 

सरकार बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाने जा रही है, जिससे हर बस की रियल टाइम लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा बस अड्डों पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों को बसों के आने और जाने की सटीक जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

 यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एक नया मोबाइल ऐप भी तैयार कर रहा है। इस ऐप के जरिए लोग अपने मोबाइल पर बस की लाइव लोकेशन,रूट और समय-सारणी देख सकेंगे। इससे सफर की योजना बनाना आसान होगा और यात्रियों का समय भी बचेगा।

 स्मार्ट होगी सभी बसें

नई तकनीक के माध्यम से बस चालकों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।यदि कोई बस निर्धारित रूट से हटती है या तय बस अड्डे पर नहीं पहुंचती, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इसके बाद संबंधित चालक से जवाब भी मांगा जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक सिस्टम का ट्रायल सफलतापूर्वक देखा जा चुका है।अब जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जिले में शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now