रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana News: राज्य में गंगाजल के लिए पाइपलाइन रूट तैयार, इन जिलों में सिंचाई की समस्या होगी दूर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है जिसके अंतर्गत अब राज्य को गंगाजल मिलेगा। फरीदाबाद को जल्द गंगा का पानी मिलाने वाला है। हापुड़ जिले के देहरा गांव के…


राज्य में गंगाजल के लिए पाइपलाइन रूट तैयार, इन जिलों में सिंचाई की समस्या होगी दूर
राज्य में गंगाजल के लिए पाइपलाइन रूट तैयार, इन जिलों में सिंचाई की समस्या होगी दूर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है जिसके अंतर्गत अब राज्य को गंगाजल मिलेगा। फरीदाबाद को जल्द गंगा का पानी मिलाने वाला है। हापुड़ जिले के देहरा गांव के पास से गुजर रही गंगा कैनाल का पानी अब फरीदाबाद जिले को मिलेगा। आपको बता दे की यमुना नदी को पार करते हुए पाइप लाइन को हमीरपुर गांव तक बिछाया जाएगा इसके बाद पानी को साफ करने के लिए अलग से करोड़ों रुपए खर्च करके एक प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके बाद गंगा नदी का पानी फरीदाबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी भेजा जाएगा जिससे किसानों को काफी फायदा होगा।

सिंचाई विभाग में तैयार किया पूरा रूट (Haryana News)

सिंचाई विभाग के द्वारा पूरा रूट तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही उत्तर प्रदेश के जल मंत्री और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह दिल्ली में सभी मंत्रियों की बैठक हो सकती है और इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि किन-किन जिलों को पानी दिया जाए।

जल की समस्या होगी दूर

राज्य में गंगा का पानी अधिक से अधिक आ सके इसके लिए 3500 एमएम की मोटाई वाला पाइप लगाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि एक दिन में अधिक से अधिक गंगा का पानी शहर में आ सके और पाइप डालने में भी किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए भी तैयारी पूरी तरह से की गई है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

अक्सर देखा जाता है कि मानसून में तो यमुना नदी में भरपूर पानी होता है लेकिन बाकी महीने में यहां केवल नल का पानी बहता है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी होती है लेकिन गंगा नदी का पानी आने से आम जनता की परेशानी दूर हो जाएगी। आपको बता दे कि यह प्रोजेक्ट किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp