Haryana Summer Special Train : गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान, चलेंगी 4 समर स्पेशल ट्रेने, देखें रूट

On: May 11, 2026 5:19 PM
Follow Us:

Haryana Summer Special Train : इस गर्मी की छुट्टीयों में सफर बेहद आसान होने वाला है क्योंकि रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा से चार नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इनमें चार ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर होगा। ट्रेनों के चलने से पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल और झारखंड जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इन चारों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दिया गया है, इन ट्रेनों के चलने से भटिंडा वाराणसी अमृतसर कोलकाता फिरोजपुर छावनी झंझारपुर और पठानकोट छपरा आदि स्टेशन पर जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04519-20 बठिंडा वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई तक चलेगी जिससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।

क्या होगा इस ट्रेन का टाइमिंग? (Haryana Summer Special Train)

आपको बता दिया ट्रेन भटिंडा से हर बुधवार और शनिवार को 8:50 पर खुलेगी इसके बाद यह यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रात के 1:50 पर पहुंचेगी। वाराणसी पहुंचने का समय अगले दिन शाम 7:05 होगा। आपको बता दे वापसी में यह ट्रेन रविवार और बुधवार को शाम 8:40 पर वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:36 पर यमुनानगर जगाधरी पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा।

छुट्टियों में काफी बढ़ जाती है भीड़

गर्मी की छुट्टियों में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ही स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

लंबे समय से लोग कर रहे थे स्पेशल ट्रेन की मांग

आपको बता दे कि लंबे समय से स्पेशल ट्रेन की मांग इस रूट के लोगों के द्वारा किया जा रहा था। हालांकि अब इंडियन रेलवे के द्वारा इस मांग को मान लिया गया है। इस रूट पर स्पेशल ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now