google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Fire News: भिवाडी आयल टैंकर में बलास्ट, दो फैक्ट्रियों में लगी आग | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Fire News: भिवाडी आयल टैंकर में बलास्ट, दो फैक्ट्रियों में लगी आग

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Fire News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हर सप्ताह कहीं न कहीं आग लग ही जाती है। एक बार बृहस्पतिवार को गर्मी व सुरक्षा की अनदेखी के चलते एक आयल टैंकर में हुए…


Fire News: भिवाडी आयल टैंकर में बलास्ट, दो फैक्ट्रियों में लगी आग
Fire News: भिवाडी आयल टैंकर में बलास्ट, दो फैक्ट्रियों में लगी आग
Google News Follow us on Google

Fire News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हर सप्ताह कहीं न कहीं आग लग ही जाती है। एक बार बृहस्पतिवार को गर्मी व सुरक्षा की अनदेखी के चलते एक आयल टैंकर में हुए ब्लास्ट हो गया। आलम यहां तक ब्लास्ट होने के बाद आग ने इसके बाद एक फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास स्थित दूसरी फैक्ट्री भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गईं

Advertisement

कई कर्मचारी झुलसे: बताया जा रहा है आग इतनी तेजी से धधक गई कि कंपनियों में काम करने वालो कर्मचारियों को भागने का मौका नहीं मिला। इसी के चलते आग की चपेट में आने से चार कर्मचारी झुलस गए। झुसले हुए चारो कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Fire News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

डेढ घंटे में पाया आग पर काबू: सूचना पाकर भिवाडी से पुलिस व दमकल की गाडियां मौके पर पहुची। आग की लपेटे इतनी तेज थी आग पर काबू पाने में काफी मश्क्कत करनी पडी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करब करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानिए कैसे लगी आग: बता दे कि गुरूवाद दोपहर को रामको मेटल कंपनी की छत पर रखे आयल टैंकर में अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के बाद टैंकर से निकला आयल तेजी से फैल गया और पास स्थित अल्शोक एलएलपी कंपनी तक पहुंच गया। टैंकर की आग कंपनी में पहुंच गई।। अल्शोक कंपनी के कर्मचारी रवि रोघा ने बताया कि आग की शुरुआत पड़ोसी कंपनी की छत पर रखे आयल टैंकर से हुई थी, जिसके बाद आग उनकी फैक्ट्री तक फैल गई।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

रामको मेटल (Ramco Metal), भिवाड़ी (राजस्थान) के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख कंपनी है जो मुख्य रूप से आयरन स्टील और मेटल स्टील उत्पादों की आपूर्ति और व्यापार करती है। यह कंपनी विशेष रूप से स्टेनलेस स्टील शीट के डीलरों और विभिन्न औद्योगिक निर्माण आवश्यकताओं के लिए जानी जाती है। आग लगने से काफी नुकसान हो गया है।

 

मची अफरा तफरी: जैसे ही आग लगी तो अफरा तफरी मच गई। बता दे कि घटना के समय अल्शोक एलएलपी कंपनी के अंदर महिला कर्मचारियों समेत कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ कर्मचारी पिछली दीवार फांदकर बाहर निकले।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

दो घंटे में पर पाया काबू: बता दे आग लगने की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से चार कर्मचारी झुलस गए, भिवाडी के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp