शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana news:रेवाड़ी-बावल तक बढ़ेगी रैपिड रेल, धारूहेड़ा और औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा

Written by: Best24News

Published:

Haryana news: रेवाड़ी। दिल्ली के सराय काले खां से रेवाड़ी होते हुए बावल तक नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में रैपिड रेल को…


Haryana News: सोनीपत में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा सुधार, बस, मैट्रो और रैपिड ट्रेन से आवागमन होगा आसान और तेज़
Haryana News: सोनीपत में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा सुधार, बस, मैट्रो और रैपिड ट्रेन से आवागमन होगा आसान और तेज़
Google News Follow us on Google

Haryana news: रेवाड़ी। दिल्ली के सराय काले खां से रेवाड़ी होते हुए बावल तक नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में रैपिड रेल को बावल तक चलाने की योजना है, जबकि इसके बाद नीमराना तक विस्तार की संभावना जताई जा रही है। इस परियोजना से रेवाड़ी, धारूहेड़ा और बावल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Advertisement

• रेवाड़ी से बावल तक रैपिड रेल विस्तार को केंद्र की मंजूरी
• धारूहेड़ा और बावल औद्योगिक क्षेत्र आपस में जुड़ेंगे
• औद्योगिक क्षेत्रों के बीच सफर का समय पांच मिनट से भी कम
• हजारों कर्मचारियों और उद्योगों को मिलेगा लाभ

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

रैपिड रेल के बावल तक पहुंचने से धारूहेड़ा और बावल के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों के बीच यात्रा में काफी समय लगता है, लेकिन रैपिड रेल के संचालन के बाद कर्मचारियों और उद्योगपतियों को तेज और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा की ओर रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

• नीमराना तक विस्तार को लेकर अभी अंतिम फैसला लंबित
• केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कई बार उठाया मुद्दा
• पहले चरण में बावल, अगले चरण में नीमराना तक विस्तार पर विचार

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से रैपिड रेल को नीमराना तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पहले चरण में परियोजना का विस्तार बावल तक किया जाएगा, जबकि आगे चलकर नीमराना तक विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

 

• बावल-धारूहेड़ा क्षेत्र में 700 से अधिक औद्योगिक इकाइयां
• 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिला हुआ है रोजगार
• रैपिड रेल से नए उद्योगों के आने की उम्मीद

 

बावल और धारूहेड़ा राष्ट्रीय राजधानी के पास स्थित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां सैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हैं। बीते कुछ वर्षों से औद्योगिक निवेश की रफ्तार धीमी पड़ी थी, लेकिन रैपिड रेल परियोजना से क्षेत्र में नए उद्योगों के आने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय उद्योग संगठनों का मानना है कि यह परियोजना पूरे रेवाड़ी जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp